Visitors have accessed this post 662 times.

हाथरस : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षयकार ने अवगत कराया है कि मेला श्री दाऊजी महाराज प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता था। परन्तु इस समय कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण उक्त मेला का आयोजन किया जाना उचित नहीं है। अतः इस वर्ष मेला श्री दाऊजी महाराज-2020 से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के कार्यक्रम व गतिविधियाँ आयोजित नहीं कराये जायेंगे। हालांकि परम्परागत रूप से प्रतिवर्ष मन्दिर श्री दाऊजी महाराज में होने वाली पूजा अर्चना सीमित व्यक्तियों की उपस्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एवं मास्क पहनकर पुजारी जी द्वारा कराई जा सकती है।

(अनूप शर्मा)