Visitors have accessed this post 973 times.

विधायक वीरेंद्र सिंह राणा की पहल पर 20 करोड़ की लागत से हो रहा कॉलेज का निर्माण

सिकंदराराऊ : भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह राणा द्वारा की गई पहल से क्षेत्र के छात्रों को रोजगार प्राप्त होगा । विकासखंड हसायन क्षेत्र के गांव लोधीपुर करारमई में में 20 करोड़ की लागत से पॉलिटेक्निक कॉलेज का शीघ्र निर्माण होगा। कॉलेज के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहित कर ली गई है। जिसका 14 अगस्त को भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह राणा द्वारा भूमि पूजन किया जाएगा । कॉलेज के निर्माण हेतु श्री राणा ने विधानसभा एवं प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग से मांग की थी । कॉलेज का निर्माण कार्य यूपी सिडको कम्पनी द्वारा किया जाएगा । विधायक द्वारा की पहल आखिर में अपना रंग लेकर आई है। विधायक द्वारा की गई पहल से बेरोजगार छात्रों का भविष्य उज्ववल होगा।

(अनूप शर्मा)