Visitors have accessed this post 1395 times.
सिकंदराराऊ : कस्बा पुरदिलनगर स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में कनेक्टिविटी न आने से उपभोक्ता खासे परेशान नजर आए।
बताया जाता है कि पुरदिलनगर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में आज सुबह से कनेक्टिविटी नही आई। जिससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानी से जूझना पड़ा। सुबह बैंक खुलते ही बैंक परिसर में रुपयों के लेन देन करने को ग्राहकों की भीड़ जुट गई। किन्तु पूरे दिन बैंक में कनेक्टिविटी नही आई। कनेक्टिविटी न आने से बैंक कर्मी खाली बैठे हुए नजर आए । वहीं दूर दराज क्षेत्र से आए उपभोक्ता कनेक्टिविटी का इंतजार कर बैरंग लौट गए।
(अनूप शर्मा)









