Visitors have accessed this post 884 times.
हाथरस : मोहल्ला रमनपुर निवासी एक 2 वर्षीय मासूम बालक घर में खेल रहा था। खेलते खेलते वह कूलर के पास पहुंच गया। अचानक कूलर में करंट दौड़ गया। उसी दौरान करंट की चपेट में आने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
(अनूप शर्मा)









