Visitors have accessed this post 1714 times.

हाथरस : विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आज तड़के एसडीओ प्रथम एसएन पांडे के नेतृत्व में शहर के कई इलाकों में विद्युत चोरी रोकने व राजस्व वसूली हेतु मॉस रेड्स अभियान चलाया | टीम ने शहर के रमनपुर रोड, श्रीनगर, कैलाश नगर व साकेत कॉलोनी आदि इलाके के आस पास विद्युत चैकिंग की | इस दौरान टीम ने 14 लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पाया | उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग ने एफआईआर दर्ज करा दी है | इस दौरान टीम ने एक लाख 75 हज़ार रूपये की विद्युत बकाया वसूली भी की | चेकिंग अभियान के दौरान प्रमुख रुप से अवर अभियंता रितु कुमार, रमेश चंद्र टीजी 2, प्रेम सिंह टीजी 2, पवन कुमार टीजी 2, लाइनमैन बॉबी भारद्वाज ,लाइनमैन केशव देव ,बृजेश कुमार, राहुल शर्मा, नवनीत, संतोष शर्मा, अकबर, शान मोहम्मद, आकाश, गोपाल चौधरी, आशु व कृष्णा कुमार के अलावा पुलिस बल भी मौजूद रहा |

(अनूप शर्मा)