Visitors have accessed this post 757 times.
मुरसान। बुधवार की रात को सादाबाद रोड स्थित दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए जिसमें जटोई निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों द्वारा सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर आ गई और घायल को जिला अस्पताल ले गई। अंशुल पोनिया ने बताया कि वह सादाबाद रोड स्थित एक काम से आया हुआ था। उसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने लापरवाही से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर व पैर में काफी चोटें आई हैं।
इनपुट योगेश शर्मा
यह भी पढ़े : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









