Visitors have accessed this post 1128 times.
मेरठ कोरोना काल मे प्रभावित हुई परीक्षा अब 1 सितंबर से होनी प्रस्तावित है। सीसीएसयू की प्रति कुलपति व्हाई बिम्बला ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय में बची हुई परीक्षा और फाइनल ईयर की परीक्षा कराई जाएंगी । इसके लिए अगले कुछ दिनों में परीक्षा का कार्यक्रम जारी होगा। 18 मार्च के बाद लॉकडाउन होने के कारण जो परीक्षाएं प्रभावित हुई थी उनकी भी परीक्षाएं 1 सितम्बर से 30 सितम्बर के बीच कराई जाएंगी। बता दे कि बीए, बीकॉम आदि की परीक्षाएं 18 मार्च तक ही हो पाई थी इन कोर्सेज की बची हुई परीक्षाए सितंबर में ही होंगी। कोरोना की वजह से सभी तरह के एतिहात बरते जाएंगे । छात्रों से भी अनुरोध किया जाएगा कि वो अपने साथ एक सेनेटाइजर की बोतल रखें। इसके इलवा सभी परीक्षा केंद्रों पर सनेटीज़श के पूरे इंतेजाम किये जायेंगे। हालांकि उन्होंने बोला कि टेम्परेचर देखना के एक एक छात्र का थोड़ा मुश्किल रहेगा।
इनपुट -: राशिद खान









