Visitors have accessed this post 855 times.

स्थापना के साथ ही दस दिवसीय गणेश उत्सव की धूम मचना शुरू हो गई है। रविवार को भी कस्बे की एलआईसी गली  में भगवान गणेश की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण भी वातावरण में गूंजते रहे। गणेश भक्त अनुज सिंघल ने बताया कि उन्होने पूर्ण विधि विधान से भगवान गणेश की अपने घर पर स्थापना की है, रोजाना उनकी विधिपूर्वक पूजा अर्चना की जा रही है। शाम को महाआरती भी पूरा परिवार एक साथ करता है।

INPUT – Akhilesh Kumar