Visitors have accessed this post 929 times.

सिकंदराराऊ : कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया सुल्तानपुर में पिता पुत्र ने एक विद्युत संविदाकर्मी के साथ मारपीट कर सरकारी कार्य मे बाधा डाल दी। पीड़ित ने आरोपित पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह विद्युत उपकेंद्र बाजीदपुर में लाइनमैन संविदाकर्मी के पद पर तैनात है। वह विभागीय कार्य से गांव गढ़िया सुल्तानपुर में गया था । उसी दौरान गांव के ही ओमकार सिंह पुत्र डिप्टी सिंह , विनय कुमार पुत्र ओमकार सिंह गाली गलौज देते हुए आए। जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर दी और सरकारी कार्य में बाधा डाल दी , आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

INPUT – अनूप शर्मा