Visitors have accessed this post 1230 times.

सिकंदराराऊ – समाजवादी पार्टी के नवयुक्त जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव के आवास पर शनिवार को नवयुक्त महासचिव जैनद्दीन का फूलमालाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी सौपी गई है । मै उसका निष्ठा पूर्वक पालन करूंगा। समाजवादी पार्टी सभी वर्ग के लोगो की पार्टी है। इसमें किसी व्यक्ति के लिए कोई भेदभाव नही रखा जाता है। इस मौके पर हाजी फरदुल रहमान (पूर्व महासचिव) असलम बेग , मंसूर अहमद , हाफिज सफिरूद्दीन , शौकत अली , असलम भाई , स्वदेश सिंह राजपूत , विजय राजपूत , सचिन कुमार अग्निहोत्री , योगेश यादव , मोहित यादव , सुनींल यादव आदि मौजूद रहे।

इनपुट -: अनूप शर्मा