Visitors have accessed this post 979 times.
आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित पुरानी सब्जी मंडी से थोडी दूरी पर गंदे नाले के निकट दो बाइकें आपस में टकरा गई। जिससे लेकर दोनों बाइक सवार आपस में झगड गये। पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को शांतिभंग में बंद किया है।
जानकारी के अनुसार पुरानी सब्जी मंडी से आगे गंदे नाले के निकट दो बाइकें आपस में आमने- सामने से टकरा गई। जिसे लेकर दोनों बाइक सवार आपस में लड बैठे पहले दोनों ओर से मुंहवाद हुआ देखते-ही देखते दोनों ओर से लात घूंसे चलने लगे। इस दौरान लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर एक बाइक सवार भाग जाने में कामयाब हो गया। पुलिस ने एक युवक को पकड लिया और कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस दूसरे बाइक सवार को भी ढूंढ लाई और उसे भी कोतवाली लाया गया। जहां दोनों के खिलाफ शांतिभंग का अभियोग पंजीकृतकर न्यायालय में पेश किया है। पूछताछ में दोनों युवकों ने पुलिस को अपने नाम शिवम् पुत्र अनिल, मनीष पुत्र कमल निवासी मोहल्ला जामुनवाला बताया है।
INPUT – Avid hussain









