Visitors have accessed this post 976 times.
सिकंदराराऊ : विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने क्षेत्र के गांव टटी डंडिया से नकटपुरा तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया तथा क्षेत्र के महो, हसायन, भरतपुर, मुबारिकपुर, टटी डंडिया, टीकरी कलां आदि आधा दर्जन गांवों में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों से वार्ता करके समाधान के निर्देश भी दिए। नकट पुरा मार्ग की बदहाली के चलते ग्रामीण काफी समय से परेशान थे और सड़क बनाए जाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर विधायक द्वारा गांव की सड़क स्वीकृत कराई गई है। जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। जिस पर उन्होंने ठेकेदार को मानक के अनुसार सामग्री लगाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सभासद नितिन पुंढीर , पंकज गुप्ता, ओजवीर सिंह राणा ,वैभव, सुमित कुमार, राहुल राणा आदि मौजूद थे।
input : अनूप शर्मा









