Visitors have accessed this post 1087 times.
सिकंदराराऊ : आगामी पर्वो को लेकर कोतवाली हसायन में उपजिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा एवं सीओ सुरेंद्र सिंह ने संयुक्तरूप से शांति समिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक में कस्बा के गणमान्य लोगो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक में प्रमुख रूप से कोतवाल मृदुल कुमार सिंह, चेयरमैनपति चंद्र प्रकाश माहोर, पूर्व चेयरमैन सेठ ओम प्रकाश यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, विष्णु दत्त वार्ष्णेय ,डॉ अशरफ अली ,जाहिद अली फौजी, प्रधान देवेंद्र कुमार, सत्येंद्र पाल सिंह प्रधान, हनीफ खाँ, सतीश चन्द्र स्वर्णकार, मोर मुकुट सभासद आदि लोग उपस्थित रहे।
input : अनूप शर्मा









