Visitors have accessed this post 449 times.

कोतवाली पुलिस ने संजय कालोनी के निकट से तीन सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसएचओ अश्वनी कौशिक के अनुसार वह अपने हमराह विजय कुमार अैर योगेन्द्र तथा एसआई शांतिशरण यादव के साथ शांति व्यवस्था हेतु कस्बा में गश्त पर थे। तभी उन्हें शिकायत मिली कि अलीम के घर के निकट कुछ लोग सट्टेबाजी कर रहे हैं सूचना के आधार पर जब वह मयफोर्स के मौके पर पहुंचे तो सट्टेबाजी कर रहे युवक भागने लगे पुलिस ने भी बल प्रयोग कर तीन लोगों को पकड लिया और कोतवाली ले आए। जहां उनकी जामा तलाशी में पुलिस ने 1560 रूपये नगर सट्टापर्ची कलम बरामद की। पुलिस ने तीनों सट्टेबाजों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृतकर न्यायालय मे पेश किया है। पूछताछ में युवकों ने पुलिस को अपने नाम रोहित पुत्र राजेश कुशवाहा निवासी संजय कालोनी, शाहित पुत्र राज मोहम्मद, याशीन पुत्र बहीद खां निवासी आशानगर सासनी बताए है।

INPUT – Avid Hussain