Visitors have accessed this post 982 times.

तहसील परिसर में एसडीएम राजकुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में तहसील दिवस का अयोजन किया गया। जिसमें कोरोना वायरस को लेकर सोशस डिस्टेंसिंग और फेस मास्क के साथ अफसरान मौजूद रहे। वहीं फरियादियों का टोटा रहा । पूरे दिन इंतजार के बाद मात्र चालीस शिकायतें ही दर्ज की गई।
मंगलवार को लगाए गये तहसील दिवस में 22 राजस्व, 6-6 विकास और पुलिस तथा छह अन्य शिकायतें दर्ज की गई। मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण भी किया गया। इस दांैरान तहसीलदार श्रीमती निधि भारद्वाज, नायब तहसीलदार रामगोपाल यादव, लेखपाल एवं संबधित विभागों के अफसर मौजूद थे।

INPUT – Avid Hussain