Visitors have accessed this post 16 times.
हसायन : भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के तत्वावधान में माटी जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत हसायन मंडल के ग्राम अंडोली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने शिरकत की और ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी।विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पारंपरिक कारीगरों, माटी कला से जुड़े शिल्पकारों तथा स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान माटी कला के संरक्षण, संवर्धन और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई गई, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने माटी कला के संरक्षण और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

INPUT – YATENDRA PRATAP











