Visitors have accessed this post 1189 times.

सिकन्दराराऊ : हसायन से तगादा कर वापस कचौरा लौट रहे हिंदुस्तान लीवर के मुनीम से बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी ओवरटेक कर तीन लाख रुपए लूटने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों द्वारा की गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए । जिसके चलते घटना होने से टल गई । सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई । पीड़ित ने कोतवाली में एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

input : अनूप शर्मा