Visitors have accessed this post 635 times.
गांव नगला सरदा के एक युवक के खाते से आॅन लाईन ठगी करने वालों ने करीब 50 हजार रूपये पार कर दिए। युवक अपना माथा पीटकर रह गया। हालांकि युवक ने घटना से पुलिस केा अवगत करा दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव नगला सरदा निवासी मनोज कुमार पुत्र पे्रमपाल सिंह ने के एल जैन इंटर कालेज के सामने हार्डवेयर की दुकान से कुछ सामान खरीदा जिसका पेमेंट दुकानदार को उसके खाते में पेटीएम द्वारा किया। दुकानदार के खाते में जब रूपये नहीं पहुंचे तो दुकानदार ने मनोज को इसकी जानकारी दी। उधर मनोज ने गूगल पर पेटीएम का नंबर सर्च किया तो उसे 08346810072 मिला जिस पर पेटीएम से रूपये कटने और खाते में न पहुंचे की बात की तो नंबर को प्रयोग करने वाले ठग ने मनोज को ऐनीडेस्क एप्प डाउनलोड करा दिया। जिसके सहारे मनोज को निर्देश देते हुए ठग ने मनोज के दो बैंकों के खाते से करीब पचास हजार रूपये पार कर दिए। खाते से रूपये निकल जाने के बाद जब मनोज ने उक्त नंबर पर फोन किया तो फेान रिसीव नहीं हुआ। मनोज अपना माथा पीटकर रह गया। दूसरे दिन पीडित ने घटना से पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
INPUT – Avid Hussain









