Visitors have accessed this post 695 times.

सासनी ; कोतवाली क्षेत्र के गांव बांधनू निवासी मुकेश कुमार कौशिक पुत्र ओम प्रकाश कौशिक उम्र (46 वर्ष) बृहस्पतिवार की शाम को अपने खेत से कार्य समाप्त कर वापस अपने घर के लिए जा रहा था। तभी सामने से आ रही स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। स्कूटी की टक्कर लगने से मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको देख राहगीर और खेत में काम रहे लोग घटनास्थल पर जुट गए। वही किसी स्थानीय ने मुकेश को पहचानते हुए उसके परिजनों को सूचित कर दिया । सूचना पाकर मौके पर परिजन भी पहुंच गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मुकेश की हालत गंभीर देखते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस घायल को जिला अस्पताल ले आई। जहां पर डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। जहां मुकेश की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। शुक्रवार की सुबह परिवार जनों ने स्कूटी चालक के खिलाफ थाने में दी तहरीर । तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी।

इनपुट :- आविद हुसैन

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें tv30india एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp