Visitors have accessed this post 1030 times.

सिकंदराराऊ : क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली में श्रीराम कथा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में समय समय पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होना चाहिए। धार्मिक अनुष्ठानों से क्षेत्र में खुशहाली आती है। भगवान श्री राम की कथा का आनन्द ही अलग है। भगवान श्रीराम ने मर्यादा में रहकर सर्व कार्य किए है। भगवान श्रीराम सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाते है। सदैव भक्तों का कल्याण करते है। आयोजको ने विधायक का फूल मालाएँ पहनाकर एवं शॉल उढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कथा वाचक बाल योगी जी महाराज , अर्जुन सिंह , देवेंद्र सिंह , हरिओम परमार ,संतोष कुमार ,शिव कुमार , बसंत सिंह , दीपक उपाध्याय , चन्द्र प्रकाश माहौर , कपिल वाष्ण्रेय , तरुण प्रताप सिंह , हर्षवर्धन सिंह , अमित राणा , योगेश बघेल , अशोक कुमार ,रोहताश कुमार आदि लोग मौजूद थे।

इनपुट :- अनूप शर्मा

यह भी पढ़े : रात को अच्छी नींद आने के लिए करें घरेलू नुक्से

 

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp