Visitors have accessed this post 953 times.

सादाबाद : राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र दीक्षित द्वारा आमित पाराशर को राष्ट्रीय महामंत्री बनाये जाने के बाद प्रथम अमित पाराशर का सादाबाद आगमन पर उनके आवास पर शुभ चिंतकों द्वारा स्वाफा बांधकर एवम् अंग वस्त्र ओढाकर ,परशुराम राम जी की तस्वीर भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया । इस मौके पर सर्वप्रथम भगवान परशुराम के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया ,उसके बाद अमित पाराशर ने अपने शुभ चिंतकों को संबोधित करते हुए बताया कि अपने समाज को मजबूत व हर सुख दुख में कदम से कदम मिलाकर समाज का उत्थान करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे ।

इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा , जिला उपाध्यक्ष रवेन्द्र चौधरी , जिला महामंत्री प्रवीण गुप्ता ,ब्लॉक अध्यक्ष महेश चौधरी, नगर अध्यक्ष मनीष भारद्वाज समेत पदाधिकारी मौजूद रहे ।

यह भी देखें : 2021 का राशिफल

अपने क्षेत्र की ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp