Visitors have accessed this post 755 times.

सिकंदराराऊ : कासगंज रोड स्थित गांव हबीबपुर के समीप एक रोडबेज बस व ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। उसी दौरान पीछे से तेज गति आ रही श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस रोडबेज बस के पीछे जा घुसी । जिसके फलस्वरूप बस में सवार 15 श्रद्धालु घायल हो गए और तीनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे मथुरा बरेली मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाया । जिसके बाद मार्ग पुनः सुचारू हो सका।

input : अनूप शर्मा

यह भी देखे : जब किसी इंसान की एकदम से मृत्यु होती है तो उसकी प्रक्रिया किस प्रकार होती है

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp