Visitors have accessed this post 690 times.
हाथरस : कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव न0खिरनी से अर्द्ध रात्रि के बाद मंदिर से मूर्ति गायब हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात कारीब बारह बजे तक लोगों ने मूर्तियां मंदिर में ही देखी थी बताते हैं कि आज पशुओं की बीमारियों को लेकर ग्रामीण खप्पर निकालने की चर्चा कर रहे थे रात ग्रामीण चर्चा खत्म करके 12 बजे अपने- अपने घर चले गए।सुबह ग्रामीण पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो वहां से मूर्तियां गायब मिली। गांव से मूर्ति चोरी होना चर्चा का विषय बन गई। ग्रामीणों ने काफी देर ढूंढने का प्रयास किया लेकिन मूर्तियां नहीं मिली वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण यह भी चर्चा कर रहे हैं। कुछ असामाजिक तत्व मूर्ति की चोरी भी कर सकते हैं। ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है।

यह भी पढ़े : मनुष्य के पाप कर्मों द्वारा मिलने वाली सजाएं
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










