Visitors have accessed this post 660 times.
सासनी : कोतवाली क्षेत्र के गाँव राईया में एक ग्रामीण को आवारा सांड ने हमला कर दिया जिससे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गयी जिससे ग्रामीण के परिवार में कोहराम मच गया।

मंगलवार देर शाम मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण रामनाथ पुत्र राधेलाल (65) खेतों की ओर घूमने गया था। तभी अवारा सांड ने रामनाथ पर हमला बोल दिया। जिससे रामनाथ की मौके पर मौत हो गई जिसे बचाने आए छोटे भाई को भी सांड ने निशाना बनाकर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी ग्रामीणों ने लाठी डंडो से सांड को भगाया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। परिजनों ने पोस्टमार्टम बिना कराये बुधवार की सुबह मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
रामनाथ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।
यह भी पढ़े : हाथरस का सबसे ज्यादा वैरायटी वाला इलैक्ट्रोनिक गुड्स स्टोर
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










