Visitors have accessed this post 1073 times.

सासनी : गांव नोजलपुर में किसान अमरीश शर्मा की हत्या के बाद गांव में मातम छाया हुआ है, वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव का हर कोई व्यक्ति हत्यारों को कडी से कडी सजा दिलाने की मांग कर रहा है। उधर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए राजनैतिक नेताओं को जाना शुरू हो गया है। बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने भाजपा प्रतिनिधि मंडल पहुंचा जिसमें नगर पालियाका अध्यक्ष हाथरस आशीष शर्मा अपने साथियों के साथ नोजलपुर पहुंचे।
आशीष शर्मा ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और हर संभव अमरीश के हत्यारों को कडी से कडी सजा दिलाने के लिए पुलिस तथा शासन और प्रशासन से सिफारिश करने की बात कही। भाजपा प्रतिनिधि मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व हाथरस प्रभारी राजा वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, आदि शामिल थे।

यह भी पढ़े : मार्च माह मे रिलीज़ होने वाली मूवीज़

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp