Visitors have accessed this post 1023 times.

सासनी : कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसे के निकट कए बस साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में टेंकर से जा टकराई। जिससे रोडबेज बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार एक बस हाथरस की ओर से सासनी की ओर आ रही थी। वहीं एक टेंकर सासनी की ओर से मुरादाबाद की ओर जा रहा था। बताते हैं कि गांव बरसे के निकट सडक पर चल रहे साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बस केंटर से टकरा गई। जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक पंकज पुत्र गोपला पुत्र राधानगर कालोनी सिकंद्रा आगरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल चालक को बस का परिचालक एंबुलेंस 108 द्वारा जिला अस्पताल ले गया। जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़े : महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है , और इसका हमारे जीवन में क्या महत्व है ।

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp