Visitors have accessed this post 647 times.

सादाबाद (हाथरस) : आज सांसद राजवीर दिलेर व हाथरस नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा ने  हाथरस की विधानसभा सादाबाद के गांव गढ़ उमराव और ग्राम नगला तासी( जराऊ ) आयोजित ‘ग्राम चौपाल’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी साथ ही बताया कि केंद्र सरकार किसानों की आय दुगना करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, और इसका फायदा किसानों को मिलने भी लगा है| प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 2.42 किसानों के खाते में 27,134 करोड़ हस्तांतरित है और एमएसपी में लगभग दोगुना तक की वृद्धि 66000 करोड से 378 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न की खरीद, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 2 करोड़ 5 लाख किसान बीमित, 21 लाख 65 हजार किसानों को 1,910 करोड़ की क्षतिपूर्ति। सादाबाद में सांसद

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हमवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह धांकरे, नगर पालिका चेयरमैन हाथरस आशीष शर्मा नगर पंचायत चेयरमैन सादाबाद रविकांत अग्रवाल प्रीति चौधरी, देवचंद गौड़ संदीप ठाकुर तेजवीर सिंह सत्यपाल फौजी तुलसी दास अग्रवाल मुरारीलाल कर्मवीर सिंह हरविंद चौधरी जगविंदर सिंह गिरिराज सिंह चंद्रवीर सिंह विजेंद्र सिंह कार्यक्रम अध्यक्ष हाकिम सिंह, उपस्थित रहे आयोजित कार्यक्रम में जसवीर सिंह द्वारा सांसद हाथरस को चांदी का मुकुट व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया इस मौके पर सांसद ने मंडल अध्यक्ष और बूथ प्रभारियों का भी माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष पार्टी के लग्नशील, मेहनती कार्यकर्ता के साथ पार्टी के सच्चे सिपाही होते हैं।

इनपुट : रंजीत कुमार

अपने क्षेत्र की ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप –
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp