Visitors have accessed this post 1438 times.
भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार के चार साल पूरे होने के दौरान शासन के आदेश पर श्रम विभाग के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी ने किया। पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी व सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से दी जानकारी और कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गांवों में स्वरोजगार देते हुए तमाम कल्याणकारी योजनाओं संचालित की है। उन्होंने कहा कि स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को श्रम विभाग में पंजीकरण कराते हुए योजना का लाभ उठाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। इस दौरान एडीओ आईएसबी लठूर सिंह, दीपक उपाध्याय, यादराम छौंकर, पप्पू बघेल सर्राफ मौजूद थे |
INPUT – यतेन्द्र प्रताप शिवम जादौन

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp









