Visitors have accessed this post 1170 times.
कोतवाली पुलिस ने एसपी विनीत जायसवाल के आदेशानुसार चलाए जा रहे अपराध धडपकड और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक युवक को अवैध रूप से बिक्री को ले जा रही 23 पौवा देशी शराब सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसएचओ गौरव सक्सैना के अनुसार गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक अवैध रूप से बिक्री क लिए देशी शराब के पौवा ले जा रहा है। पुलिस ने मोहल्ला छिपैटी की ओर घेराबंदी कर उक्त युवक को दबोच लिया और कोतवाली ले आई। जहां उसकी जामा तलाशी में पुलिस ने 23 पौवा अवैध देशी शराब के बरामद किए। पुलिस ने युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है। पूछताछ में युवक ने पुलिस केा अपना नाम नेम सिंह पुत्र परसादी लाल निवासी मोहल्ला छिपैटी बताया है। शराब तस्कर को गिरफ्तार करने वालों में एसआई विपिन यादव हैडकांस्टेबिल श्यामवीर सिंह शामिल थे।
INPUT – Avid Hussain

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp









