Visitors have accessed this post 886 times.
बिजनौर : त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर बिजनौर पुलिस द्वारा शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आज पुलिस ने भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद किया है। गाड़ियों में लाद कर ले कर जा रहे दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जिनके पास से दो गाड़ी अवैध शराब बरामद की गई है एसपी पूर्वी अनित सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि दोनों अभियुक्त पहले भी शराब के मामले में जेल जा चुके हैं और दोनों अभियुक्त गैर जनपद के हैं। बता दें कि पंचायत चुनाव में रंग जमाने के लिए कुछ प्रत्याशी बाहरी क्षेत्रों से शराब परोसने के लिए मंगवा रहे हैं पुलिस दोनों अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ कर रही है और जेल भेजने की कवायद में जुट गई है।
इनपुट : लोकेन्द्र चौधरी
यह भी पढ़े : बच्चों के दांत निकलने पर उनको आराम दिलाने के आसान तरीके
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









