Visitors have accessed this post 2016 times.
जंक्शन (हाथरस) : आपको बता दें हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर के विजय कुमार और उनकी पत्नी और उनका 8 वर्षीय बेटा शादी समारोह में से 27 अप्रैल को वापस आ रहे थे तो कैलोरा गांव के पास रोडवेज बस के द्वारा उनकी मोपेड में टक्कर मार दी गई जिसमें विजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी वही पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया ।
जहां से डाक्टरों के द्वारा अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था अलीगढ़ में 1 दिन बाद ही 8 वर्षीय बेटे की भी मौत हो गई और पत्नी का अलीगढ़ में उपचार चल रहा था आज अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान पत्नी की भी मौत हो गई महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर महिला के शव को बरेली मथुरा हाईवे पर रख दिया और जाम लगा दिया जाम की सूचना पर तत्काल मौके पर इलाका पुलिस और आला अधिकारी पहुंच गए जहां उनके द्वारा परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया तब कही जाकर परिजन हाईवे पर से उठे।
इनपुट : धर्मेन्द्र कुमार
अपने क्षेत्र की ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप – http://is.gd/ApbsnE










