Visitors have accessed this post 832 times.
जलेसर : जलेसर – सिकंद्राराऊ मार्ग पर पर्यटक स्थल पटना पक्षी बिहार जाने वालों के लिए राहत देगा चौड़ीकरण। जलेसर क्षेत्र में सड़कों का कायाकल्प एवं चौड़ीकरण का काम जल्द शुरु होने जा रहा है। प्रथम चरण में ही जलेसर – सिकंद्राराऊ मार्ग को तैयार करने के लिए चयनित किया गया है। जिसका कायाकल्प 5 जुलाई से ही शुरू हो जाएगा। इस मार्ग की चौड़ाई पोंने 4 मीटर से बढ़ाकर 7 मीटर कर दी गई है। मार्ग को तैयार करने के लिए 11 करोड़ 20 लाख का बजट आवंटित किया गया है। मार्ग पर 25 जून से 5 जुलाई के बीच काम शुरू हो जाएगा। उक्त जानकारी अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी अमित कुमार ने दी।
INPUT – मोहित शर्मा
![]()
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









