Visitors have accessed this post 573 times.
सासनी : जलेसर रोड पर बाइक से टेंपो टकराने पर बाइक सवारों ने टेंपो चालक को लात घूंसों से पीट दिया। जिसी शिकातय टेंपो चालक ने कोतवाली में की है।
जानकारी के अनुसार जलेसर रोड पर टेंपो को बैक करते वक्त एक बाइक टैंपो से टकरा गई। जिसे लेकर बाइक सवार का पारा सातवें आसमान पर चढ गया और बाइक सवार ने अपने साथियों की मदद से टैंपो चालक को लात घूंसों से पीट दिया। जिससे टेंपो चालक केा काफी चोटें आई। मारपीट के दौरान जुटी भीड में मौजूद लोगों ने टेंपो चालक को बाइक सवार से बचाया। टेंपो चालक किशन पुत्र श्यामलाल निवासी भूतपुरा ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायल का डॉक्टरी परीक्षण तथा उपचार कराया है।
![]()
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









