Visitors have accessed this post 1611 times.
सासनी : अपर मुख्य सचिव पंचायती राज उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के आदेश के क्रम में नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह एवं क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक दिनांक 20 जुलाई 2021 को विकास खण्ड कार्यालय सासनी के सभागार में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित की जाएगी।शपथ ग्रहण समारोह एवं बैठक में प्रमुख क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य गण प्रतिभाग करेंगे। बैठक की कार्रवाई का संचालन प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी एवं परियोजना निदेशक हाथरस अश्विनी कुमार मिश्रा करेंगे। उप जिला अधिकारी सासनी विजय कुमार शर्मा द्वारा ब्लाक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जायेगी। शपथग्रहण समारोह में माननीय जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी आर बी भास्कर, प्रभागीय बन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सदर विधायक हरीशंकर माहौर,एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय भी उपस्थित रहेंगी। समारोह में आमन्त्रित सभी महानुभावों से अनुरोध किया गया है कि वे कोविड 19 की शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए ही कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









