Visitors have accessed this post 1463 times.

सासनी :  बच्चा पार्क के निकट एक अज्ञात बाइक सवार ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध घायल हो गया। घायल का उपचार सीएचसी में कराया है। जानकारी के अनुसार चरणसिंह(55) पुत्र खचेरमल निवासी मोहल्ला अजीत किसी काम से बाजार आए थे। बताते हैं कि सडक पार करते वक्त अज्ञात वाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे चरणसिंह घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां घायल का उपचार किया गया। इसी बीच मौका पाकर बाइक सवार भाग जाने में कामयाब हो गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी

इनपुट : आविद हुसैन

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास 
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave