Visitors have accessed this post 948 times.
उन्नाव : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आज गंजमुरादाबाद नगर पंचायत कार्यालय सभागार में दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने आज वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों के साथ-साथ पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में वार्ता की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा विधायक श्रीकांत कटियार ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने बिना कोई भेदभाव किए सभी पात्र व्यक्तियों को आवास देने का काम किया है तथा पीएम स्वनिधि योजना चलाकर गरीब पटरी दुकानदारों को भी राहत देने का काम किया गया है। इस मौके पर सभी लाभार्थियों को प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया गया। मुख्यमंत्री के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के मौके पर नगर पंचायत गंजमुरादाबाद के चेयरमैन रामनरेश कुशवाहा, अधिशासी अधिकारी दीपक शर्मा और सभासदों के सहित इन योजनाओं से संबंधित लाभार्थी भी मौजूद रहे।
![]()
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









