Visitors have accessed this post 960 times.
संचारी रोगों पर नियंत्रण के दृष्टिगत, आज सुबह नगर पंचायत सादाबाद क्षेत्र के वार्डों एवं कुकटई, गुरुसौटी व गीगाला ग्रामों में सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया l जल भराव के स्थानों को चिन्हित कर तत्काल जल निकासी हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिये सम्बंधित को निर्देशित किया गया l नालियों, तालाबों में नियमित रूप से एंटी लार्वा स्प्रे कराने एवं सामुदायिक शौचालय की सफाई एव पीने के पानी की जांच आदि के लिये आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बंधित को निर्देश दिये गये।स्थानीय लोगों से वार्ता करके उन्हें संचारी रोगों के प्रति सावधानी बरतने हेतु जागरूक किया गया व सफाईकर्मी की प्रतिदिन उपस्थिति एवं सफाई कार्य किए के जाने के बारे मे भी जानकारी ली गई l
![]()
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









