Visitors have accessed this post 848 times.
बरेली में पुलिस प्रशासन के उर्स-ए-रजवी को लेकर किए गए तमाम इंतजाम धराशाई हो गए। सोमवार को इस्लामिया ग्राउंड जाने के लिए जायरीनों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस्लामिया ग्राउंड जाने से रोकने पर शहर में कई जगहों पर जायरीनों ने हंगामा कर दिया। नवल्टी और प्रेमनगर में पुलिस से नोकझोंक के बाद श्यामगंज चौराहे पर जायरीनों ने बवाल कर दिया। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर इस्लामियां ग्राउंड जाने से रोकने पर जायरीन भड़क गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात बिगड़ने पर बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक और एसपी साद मियां भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हालात बिगड़ते देख पीएसी को भी बुला लिया गया है।
INPUT – FAZAL Ur RAHAMEn
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









