Visitors have accessed this post 418 times.
समाजवादी पार्टी ने आज बदायूँ के ककराला कस्बे में ‘वोट बढ़ाओ बूथ जिताओ’ अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बदायूँ से 5 बार साँसद रहे सलीम इकबाल शेरवानी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला।
अपने सम्बोधन में सपा नेता सलीम शेरवानी ने कहा कि भाजपा देश तोड़ने का काम कर रही है। bjp ने अपना कोई वायदा पूरा नही किया बल्कि बीजेपी के शासन में मँहगाई चरम पर पहुँच गयी है। उत्तर प्रदेश के चुनाव में bjp को हराने में केवल समाजवादी पार्टी ही सक्षम है। उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा की सीटें हैं, अगर उत्तर प्रदेश की सत्ता से bjp को हटा दिया तो केंद्र में भी bjp की सरकार नही बनेगी। सपा नेता ने कार्यकर्ताओं से अपने वोट बनवाने और चुनाव में वोट डालकर सपा को जिताने का आह्वान किया।
INPUT – Ajay Phatak
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप