Visitors have accessed this post 9 times.

लखनऊ : दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी व्यापारियों को आ रही समस्याओं को लेकर फ़ायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया और उनके समाधान की मांग करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के समस्त आतिशबाजी व्यापारियों को आश्वासन दिया कि किसी भी व्यापारी का किसी भी प्रकार से उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आतिशबाजी व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार सभी आतिशबाजी व्यापारियों के साथ है।

इस अवसर पर पटाखा व्यवसायी एवं व्यापारी नेता अनुभव अग्रवाल की पुत्री सिद्धि अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को श्री बांके बिहारी (ठाकुर जी) की चुनरी प्रसादी भेंट की।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में फ़ायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संगठन मंत्री अनुभव अग्रवाल, अध्यक्ष हेमन्त चाँदना, महासचिव महेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता, अखिलेश गुप्ता तथा कार्यालय एवं मीडिया प्रभारी राकेश कटारिया उपस्थित रहे।

इस मुलाकात को दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी व्यापारियों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।