Visitors have accessed this post 453 times.

सपा सरकार में रहे जनपद बरेली के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री तथा इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रज़ा खां का स्वागत सम्मान समारोह तहसील पूरनपुर क्षेत्र के कस्बा शेरपुर कलां में किया गया। तौकीर रज़ा खां के आगमन पर सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंचे। इस मौके पर इत्तेहाद-ए-मिल्लत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रज़ा खां ने जनता से कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में वहुत सोच समझकर वोट दें और वोट उसी पार्टी को दें जो विकास की बात करे, लोग आपके पास आयेंगे आपको बहकाएंगे लेकिन आप किसी के बहकावे में न आयें, वोट उसी को दीजिए जो वगैर भेद-भाव के विकास की बात करे और धर्म के नाम पर वोट मत दीजिए, वोट सिर्फ और सिर्फ विकास पर दीजिए।
स्वागत सम्मान समारोह में मोनिस खां, जीशान मख्दूमी, फैज़ान खां, कासिम खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

INPUT  – शाहिद खान

अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –

http://is.gd/ApbsnE