Visitors have accessed this post 980 times.

मुरसान : आज 25 दिसंबर के उपलक्ष में एसपीएस रेजिडेंशियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
एवं एसपीएस किड्स जोन
में आयोजित कार्यक्रम में
स्टाफ के सभी साथियों एवं बच्चों के साथ तुलसी के पौधे
का पूजन किया गया । स्कूल के डायरेक्टर सीबी सिंह ने सभी बच्चों को तुलसी के पौधे एवं पीपल के वृक्ष महत्वता समझाई तथा सभी बच्चों से अपने-अपने घरो में एक – एक तुलसी का पौधा एवं घर के बाहर एक – एक पीपल का पौधा लगाने के लिए कहा । इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर सीवी सिंह प्रधानाचार्य केएल सिंह, एवं एसपीएस किड्स जोन की प्रिंसिपल लक्ष्मी चौधरी, तथा स्टाफ के सदस्य रवि शर्मा, देवेंद्र सिंह, निशांत सिंह, नेम सिंह, दिनेश सिंह, विराट शर्मा, अमित सिंह ,पायल रावत ,अपर्णा शर्मा ,उमा मित्तल , सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।

INPUT – BRIJMOHAN THINUA

अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –

http://is.gd/ApbsnE