Visitors have accessed this post 1032 times.

हाथरस : बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सह-अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ का हाथरस आगमन पर रेवेन्यू बार एसोसिएशन हाथरस के अध्यक्ष गिरीश गौड़ के नेतृत्व में जोरदार स्वागत दुपट्टा उढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया, शिवकिशोर गौड़ आज कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन हाथरस के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने आये थे, रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शिवकिशोर गौड़ को तहसील सदर हाथरस की समस्याओं से अवगत कराया और तहसील सदर हाथरस आने का निमंत्रण भी दिया, शिवकिशोर गौड़ जल्द ही आने का वादा कर गए, इस मौके पर राकेश चौधरी, लीलाधर पिप्पल,शशांक पचौरी,नितिन यादव,अजय शर्मा, लवलेश कुमार सिंह,आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।