Visitors have accessed this post 554 times.

बदायूं : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो दातागंज क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर का बताया जा रहा है।वीडियो की पुष्टि करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि घटना ग्राम सलेमपुर की दिनांक 25-02-2022 शुक्रवार को लगभग सुबह 11-12 बजे की है जहाँ रविंद्र पुत्र ऋषिपाल, अनूप पुत्र रमेश, उमेश पुत्र राजपाल निवासी ग्राम बेला ग्राम पंचायत बेला डांडी से अपने साथियों के साथ सलेमपुर गांव के निकट गुलरिया पेंड़ से पत्ते काट रहे थे।जहाँ भगवान स्वरूप यादव उर्फ खिलाड़ी पुत्र अनोखेलाल यादव ग्राम सलेमपुर ने उन्हें पकड़ लिया और चोरी का आरोप लगाते हुए पेड़ से बांध कर घण्टों पिटाई लगाई और धमकाते हुए कहा की हमारी सरकार आ रही है अगर शिकायत की तो घेर के मार डालेंगे। डर और दर्द से पीड़ित अपने गांव से भी फरार बताए जा रहे हैं।पीड़ित भय के कारण किसी तरह की शिकायत तक से डर रहे है।
सूत्रों की माने तो घटना चुनावी रंजिश की बताई जा रही है।

INPUT-AJAY PATHAK 

अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –

http://is.gd/ApbsnE