Visitors have accessed this post 667 times.
क्षेत्र के ग्राम सूसामई स्थित केके होल्कर इंटर कॉलेज में होने वाले त्रिदिवसीय कार्यक्रम में गुरुवार को दूसरे दिन नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन गायत्री परिवार जिला हाथरस एवं समाज कल्याण ट्रस्ट सूसामई द्वारा किया जा रहा है। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज की टोली के संचालक श्रवण कुमार दीक्षित ने यज्ञ का महत्व अध्यात्म ज्ञान का प्रकाश डालते हुए यज्ञ के माध्यम से कराया। इस महायज्ञ में दो बहनों का पुंसवन संस्कार भी कराया गया जिसमें गर्भ में ही संतान को संस्कारवान कैसे किया जा सकता है , इसका ज्ञान कराया।
कार्यक्रम में गयात्री परिवार हाथरस के कई कार्यकर्ताओं एवं ग्राम सूसामई , बाबस , रति का नगला, जाऊ, ढडोरा एवं अन्य दूसरे गांव के भाई बहनों ने इस महायज्ञ में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया गया तथा मानव जाति के कल्याण की कामना करते हुए यज्ञ में आहुतियां दी ।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









