Visitors have accessed this post 696 times.
सिकंदराराऊ : कोतवाली क्षेत्र के गांव नीजरा गोकुलपुर में एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में कर दिया।
राजवीर सिंह पुत्र यादराम सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी नगला नीजरा गोकुलपुर की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। परिजनों के मुताबिक राजवीर सिंह कुछ दिनों से परेशान नजर आ रहे थे। मगर किसी को कुछ बताते नहीं थे। गांव के सभी लोग होली की तैयारियों में जुटे हुए थे । ग्रामीणों के अनुसार राजवीर सिंह बहुत ही मिलनसार तथा मृदुभाषी थे ।
INPUT – Vinay Chaturvedi
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









