Visitors have accessed this post 659 times.
सिकंदराराऊ : बुधवार को ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शिक्षकों एवं बच्चों ने तीनों क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने कहा कि शहीदों के बलिदान से आज देशवासी आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। तीनों बलिदानियों ने देश की खातिर अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया।
उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए इन क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। समापन वंदे मातरम से किया गया।
इस अवसर पर नरेश चतुर्वेदी, नीरज धनगर, लकी शर्मा, शरद शर्मा, इमरान, किशन उपाध्याय, वैभव गुप्ता, अनुपम तोमर, वंदना वार्ष्णेय, निशा खान , निशानाज, निशा शर्मा , प्रगति गुप्ता, मोहिनी आदि मौजूद थे।
INPUT- VINAY CHATURVEDI
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









