Visitors have accessed this post 785 times.
सिकंदराराऊ : इन दिनों नवरात्रि चल रहे हैं सदैव की भांति इस बार भी शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर में सरला नारायण ट्रस्ट के सौजन्य से आर्य कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना सक्सेना एवं अन्तर्राष्ट्रीय कवि एवं मुख्य ट्रस्टी डॉ. विष्णु सक्सेना ने 96 कन्याओं तथा 5 लांगुराओं को सादर तिलक लगा पूजन करके फलाहार कराकर दक्षिणा भेंट की । इस कार्य में शिशु मंदिर के प्राचार्य गिरीश पाल सिंह विद्या मंदिर प्रधानाचार्य सुभाष कुमार तथा आचार्य सुनील कुमार का विशेष सहयोग रहा। ट्रस्ट के द्वारा इस प्रकार का आयोजन प्रत्येक नवरात्रि पर किया जाता है।
INPUT-VINAY CHATURVEDI
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









