Visitors have accessed this post 525 times.

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है बीजेपी हर साल प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाती है यह सेवा सप्ताह वृद्धजनों की सेवा जैसे उनको अंग वस्त्र वितरित करना बीजेपी कार्यकर्ता वृद्धा आश्रम में जाकर के आंखों की जांच बीपी शुगर की जांच और उनको दवाइयां वितरित की जाती है इसी को लेकर आज रायबरेली में भी भाजपा महिला नेत्री किरण सिंह ने आईटीआई परिसर में स्थित वृद्धा आश्रम पहुंची और वृद्ध जनों को अंग वस्त्र व फल बंटवाया लगभग दो दर्जन से अधिक वृद्धों को अंग वस्त्र व तीन दर्जन से ज्यादा महिला वृद्धा को साड़ियां वितरित की गई और फल वितरित किए गए वही वृद्ध आश्रम पहुंची डॉ प्रियंका सिंह ने सभी वृद्धों के दांतों की जांच की और वहां पर उपस्थित सभी वृद्धों की बीपी शुगर व अन्य बीमारियों की भी जांच की गई इस मौके पर इंजीनियर डीपी सिंह, किशन सिंह, प्रतीक यादव, सूरज सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

INPUT-RAVINDRA SINGH

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE