breaking 1

Visitors have accessed this post 780 times.

आवारा पशुओं पर नगर पालिका द्वारा कोई अंकुश न लगाए जाने को लेकर नगर के समाजसेवी में नगर पालिका परिषद तथा प्रशासन के खिलाफ अदालत में वाद दायर किया है। जिसमें अदालत ने जिलाधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी को 20 अप्रैल को तलब किया है ।
समाजसेवी अशोक कुमार गौतम ने एक वाद स्थायी लोक अदालत में दायर किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अन्दर आवारा पशुओं , सांडों , बंदरों तथा कुत्तों का काफी आतंक है। जिससे आम नागरिक परेशान है । लोगों के ऊपर आवारा पशु जानलेवा हमला करते हैं। जिसमें नगर पालिका परिषद एवं प्रशासन की उदासीनता नजर आती है। इस लिए वैधानिक कार्यवाई हेतु अदालत में वाद दायर किया है। अदालत ने जिलाधिकारी , अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को 20 अप्रेल को अदालत में तलब किया है ।

 

vinay

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE